हरियाणा के सोनीपत जिला कारागार में दहेज हत्या के आरोपी पानीपत रिफाइनरी के निलंबित एसडीओ शिवभारत का शव बैरक में पंखे से लटका मिला. बताया जा रहा है कि एसडीओ ने आत्महत्या की है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच में जुट गई । बताया जा रहा है कि मृतक शिवभारत ने बुधवार देर शाम बैरक में जमीन पर बाल्टी रखकर पंखे से फंदा लगाया और आत्महत्या कर ली. कारागार प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतारा । इस मामले की जांच कर रहे कोर्ट कॉम्पलेक्स के चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें जिला कारागार से सूचना मिली थी कि एक बंदी ने आत्महत्या कर ली है. इस मामले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी जांच कर रहे हैं जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मृतक शिवभारत पानीपत की रिफाइनरी में बतौर एसडीओ के पद पर तैनात था ।।
Recent Posts
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा