यूं तो भारत की प्रमुख जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) ने बड़े-बड़े केस सॉल्व किए हैं, लेकिन अब उसी से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप खुद हैरान हो जाएंगे. जी हां, सीबीआई की कस्टडी में रखा हुआ 45 करोड़ रुपये कीमत का 103 किलो सोना (Gold) गायब हो गया है. इस सोने को सीबीआई ने चेन्नई में छापेमारी के दौरान जब्त किया था जिसे सुरक्षा के लिहाज से CBI कस्टडी में रखा गया था. फिलहाल, अब इस मामले में मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु क्राइम ब्रांच- CID पुलिस को जांच का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि जांच एसपी रैंक के अधिकारी द्वारा की जाए और छह महीने के भीतर पूरी होनी चाहिए । आपको बता दें कि मद्रास हाई कोर्ट के जज पीएन प्रकाश ने जांच के निर्देश देते हुए, सीबीआई की यह दलील खारिज कर दी कि यदि स्थानीय पुलिस द्वारा जांच की जाती है, तो उसकी प्रतिष्ठा “खराब हो जाएगी”. जज पीएन प्रकाश ने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों पर भरोसा किया जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह केस सीबीआई के लिए ‘अग्नि परीक्षा’ हो सकता है । दरअसल, साल 2012 में सीबीआई ने सुराना कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कार्यालयों में छापे मारकर 400.47 किलोग्राम सोना जब्त किया था. उस समय यह सोना सुराना के ही लॉकर और वॉल्ट्स में सीबीआई की सेफ कस्टडी में रख दिया गया था. हालांकि, उस समय तो इसका कुल वजन 400.47 किलोग्राम था, लेकिन हाल ही में जब लॉक खोला गया तो पाया गया कि इसमें से 103.864 किलोग्राम सोना गायब है ।।
Recent Posts
मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के
Spread the love मेरठ: मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप
- September 8, 2026
- 10 Min Read
शीलकुंज में धरना जारी: बिल्डर अजय गुप्ता
Spread the love मेरठ। शीलकुंज कॉलोनी के गेट नंबर-1 पर चल रहे धरने के दौरान आज
- August 31, 2026
- 10 Min Read
दलित महापंचायत के दौरान आला अफसरों संग
Spread the love मेरठ: मेरठ के बहुचर्चित थर्ड डिग्री और बर्बरता कांड में निलंबित चल रहे इंस्पेक्टर
- August 31, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


