कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है. सर्द मौसम में भी आंदोलनकारी किसान दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए हैं. सोनीपत के सिंधु बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में एक किसान की मौत हो गई है. किसान आंदोलन में टीडीआई सिटी के सामने किसान की मौत हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । बताया जा रहा है कि मृतक किसान का नाम अजय है और उसकी उम्र 32 साल है. वह सोनीपत के बरोदा का रहने वाला है. अजय एक एकड़ जमीन का किसान था और जमीन ठेके पर लेकर खेती का काम करता था. किसान आंदोलन में वह भी हिस्सा ले रहा था. रात को खाना खाकर सोया था और सुबह नहीं उठा. परिजनों ने कहा कि उसकी ठंड के कारण मौत हुई है । आपको बता दें कि तीन कृषि कानूनों समेत कई मांगों को लेकर दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर किसान पिछले 12 दिन से डटे हुए हैं. हजारों की संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर में ही रात काट रहे हैं. सर्द मौसम में किसानों का हौसला बुलंद है. सिंधु, टिकरी, गाजीपुर और चिल्ला बॉर्डर पर किसानों का हुजूम इकट्ठा है, जिन्हें विपक्ष का भी समर्थन मिल रहा है । कृषि कानून पर गतिरोध कम करने के लिए सरकार और किसानों के बीच पांच राउंड की वार्ता हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है. इस बीच किसानों ने आज भारत बंद बुलाया है. किसानों के भारत बंद का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है. कई जगहों पर विपक्ष जबरदस्त प्रदर्शन कर रहा है तो कई जगहों पर दुकानें खुली हैं ।।
Recent Posts
दिल्ली में लोकतंत्र शर्मसार! हक मांगने वाले
Spread the love न्यूज डेस्क: दिल्ली की सड़कों पर कल जो तस्वीरें सामने आईं, उन्होंने लोकतंत्र
- July 21, 2026
- 10 Min Read
मेरठ के सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी की लिफ्ट
Spread the love मेरठ: मेरठ के मोदीपुरम स्थित सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी सोसाइटी के एफ-1 टॉवर में
- July 15, 2026
- 10 Min Read
साली की शादी में शराब पीने पर
Spread the love मेरठ: मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-शकरपुर गांव में एक दिल दहला
- July 11, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


