सुरक्षा एजेंसियों के उस समय होश उड़ गए जब एक शख्स ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को कॉल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दे डाली। यही नहीं उसने प्रधानमंत्री को मारने के लिए 30 करोड़ की सुपारी भी देने की बात कर दी। कॉल रिसीव करते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। फौरन कॉलर की लोकेशन पर छापेमारी की गई तो वह सागरपुर के एक मकान में नशे में धुत मिला। पत्नी ने उसकी मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात बताई और उसके इलाज के पर्चे भी दिखाए। देर रात पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया। सुरक्षा एजेंसियों के साथ दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है । दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बीते शनिवार को अनजान नंबर से प्रधानमंत्री को मारने की खबर मिली थी। फौरन कॉलर की लोकेशन ट्रेस की गई। कॉलर की लोकेशन कैलाशपुरी, सागरपुर की मिली। एक टीम को रवाना कर दिया गया। पुलिस ने मौके से ही कॉलर को दबोच लिया। कॉलर पिंटो सिंह (35) बुरी तरह शराब के नशे में धुत था। उसकी पत्नी ने बताया कि पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसका आरएमएल अस्पताल में इलाज भी चल रहा है। महिला ने अपने पति के इलाज के कागज भी दिखाए। इसके बाद पुलिस ने छानबीन की। बाद में पिंटो को इलाज के लिए भेज दिया गया। हालांकि पुलिस उस पर नजर रखे हुए है। माना जा रहा है कि शराब के नशे और बीमारी से परेशान होकर उसने ऐसा किया। पिंटो कार पेंटर का काम करता है ।।
Recent Posts
मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के
Spread the love मेरठ: मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप
- September 8, 2026
- 10 Min Read
शीलकुंज में धरना जारी: बिल्डर अजय गुप्ता
Spread the love मेरठ। शीलकुंज कॉलोनी के गेट नंबर-1 पर चल रहे धरने के दौरान आज
- August 31, 2026
- 10 Min Read
दलित महापंचायत के दौरान आला अफसरों संग
Spread the love मेरठ: मेरठ के बहुचर्चित थर्ड डिग्री और बर्बरता कांड में निलंबित चल रहे इंस्पेक्टर
- August 31, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


