किसान आंदोलन को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की टिप्पणी को लेकर भारत ने नाराजगी जाहिर की थी. अब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कोरोना वायरस से निपटने को लेकर कनाडा के साथ होने वाली एक बैठक में नहीं जाने का फैसला किया है. इंडिया टुडे को मिली जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली ने ओटावा को सूचित किया है कि भारतीय विदेश मंत्री 7 दिसंबर को होने वाली बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे। वहीं जस्टिन ट्रूडो की टिप्पणी के बाद कनाडा में भारत विरोधी रैलियां शुरू हो गई हैं. भारत ने चेतावनी दी थी कि किसान आंदोलन पर कनाडा के नेतृत्व की टिप्पणी से वहां भारत विरोधी रैलियों में वृद्धि होगी. कनाडा में भारत में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन, रैलियों और मार्च का आयोजन करने की बात सामने आई है. नई दिल्ली में कनाडाई उच्चायुक्त नादिर पटेल को शुक्रवार को विदेश मंत्रालय ने तलब किया और कड़ा संदेश दिया. भारत ने कहा कि कनाडा के पीएम की टिप्पणी से दोनों देशों के संबंधों पर असर पड़ सकता है. विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में बताया कि प्रधानमंत्री ट्रूडो की इस तरह की टिप्पणियों ने कनाडा में भारतीय मिशन के बाहर अतिवादी गतिविधियों को “प्रोत्साहित” किया है.जारी बयान में भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘पीएम की इन टिप्पणियों ने कनाडा में हमारे उच्चायोग और वाणिज्य दूतावासों के सामने चरमपंथी सभाओं को प्रोत्साहित किया है. इससे सुरक्षा का सवाल खड़ा हुआ है. हम कनाडा के सरकार से अपेक्षा करते हैं कि वह भारतीय राजनयिक कर्मियों और उसके राजनीतिक नेताओं की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करे.’
Recent Posts
मेरठ में हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही पर
Spread the love मेरठ: मेरठ में हिंदूवादी नेता और अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय
- October 1, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में मिशन-2027 का शंखनाद: भाजपा राष्ट्रीय
Spread the love मेरठ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने दो दिवसीय
- September 21, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में स्वाट टीम और परतापुर पुलिस
Spread the love मेरठ: मेरठ की परतापुर पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन
- September 14, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

