यूपी के बुलंदशहर में महिला सब इंस्पेक्टर ने अपने निजी किराए के मकान पर दुपट्टे का फंदा बना पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें बताया कि यह मेरी करनी का फल है. वह अनूप शहर कोतवाली में पदस्थ थी । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटना स्थल पर वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए हॉस्पिटल भेजा जहां उनको ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया. पुलिस मामले में अन्य विधिक कार्रवाई अमल में ला रही है । महिला सब इंस्पेक्टर आरजू पवार 2015 बैच की पुलिस सब इंस्पेक्टर थीं. आरजू का घर शामली जिले में है और वो बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर थाने में तैनात थीं. वह किराए के मकान मे तीसरी मंजिल पर अनूपशहर क्षेत्र में ही रह रही थी । मृतका रोज मकान मालकिन के साथ खाना खाती थी. शाम 7 बजे मकान मालकिन ने खाने के लिए उनको आवाज लगाई थी लेकिन उन्होंने कुछ देर में आने की बात कही. रात 9 बजे तक जब महिला खाना खाने नीचे नहीं आई और लगातार मृतका के फोन की रिंग बज रही थी और फोन पिक नहीं किया जा रहा तो मकान मालिक ने कमरे में जाकर देखा तो वह अंदर से बंद था । मकान मालिक ने परिजनों को जानकारी दी, तब भी कमरे को खुलवाने प्रयास किया लेकिन कमरा नहीं खोला गया. तभी पुलिस को सूचना दी गई. कमरे को रोशनदान के सहारे खोला गया. अंदर जाकर देखा तो महिला सब इंस्पेक्टर का शरीर दुपट्टे के बने फंदे से पंखे से लटका हुआ था और एक सुसाइड नोट भी पीछे छोड़ा था जिसमें लिखा था कि यह मेरी करनी का फल है, अपनी मौत की वह स्वयं जिम्मेदार है ।।
Recent Posts
दिल्ली में लोकतंत्र शर्मसार! हक मांगने वाले
Spread the love न्यूज डेस्क: दिल्ली की सड़कों पर कल जो तस्वीरें सामने आईं, उन्होंने लोकतंत्र
- July 21, 2026
- 10 Min Read
मेरठ के सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी की लिफ्ट
Spread the love मेरठ: मेरठ के मोदीपुरम स्थित सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी सोसाइटी के एफ-1 टॉवर में
- July 15, 2026
- 10 Min Read
साली की शादी में शराब पीने पर
Spread the love मेरठ: मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-शकरपुर गांव में एक दिल दहला
- July 11, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


