लखनऊ में एक शख्स ने पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार कर दिया. पति जब शराब के नशे में घर पहुंचा तो पत्नी से उसकी बहस हो गई. इसके बाद आरोपी ने पहले तो गला दबाकर पत्नी की हत्या करने की कोशिश लेकिन जब इसमें सफल नहीं हुआ तो उसकी जुबान ही काट दी । रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ की तहसील के भट्टा गांव में रचित रावत नाम का व्यक्ति नशे की हालत में घर पहुंचा तो पत्नी से बहस होने के बाद उसे जमकर पीटा और गला दबाने की कोशिश करने लगा. गला दबाने के बाद जब पत्नी की जुबान मुंह से बाहर निकली तो उसे अपनी दांतों से काटकर अलग कर दिया । मुंह से खून निकलने के बाद भी निर्ममता की सारी हदें पार करता हुआ आरोपी पति सुमन (पत्नी) को पीटता रहा. चिल्लाने की आवाज सुनकर आनन-फानन में पड़ोस में रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुमन को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने रचित रावत को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया । डीसीपी सेंट्रल सोमेन वर्मा के मुताबिक आरोपी रचित राणावत ने पत्नी की पिटाई के बाद उसकी जुबान काट ली ,पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है ।।
Recent Posts
मेरठ में हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही पर
Spread the love मेरठ: मेरठ में हिंदूवादी नेता और अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय
- October 1, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में मिशन-2027 का शंखनाद: भाजपा राष्ट्रीय
Spread the love मेरठ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने दो दिवसीय
- September 21, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में स्वाट टीम और परतापुर पुलिस
Spread the love मेरठ: मेरठ की परतापुर पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन
- September 14, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

