यूपी एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है. उन्होंने दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है. ये दोनों उत्तर प्रदेश स्टेट हाईवे अथॉरिटी के बैंक खाते में जमा 125 करोड़ की रकम निकालने की कोशिश कर रहे थे. ये दोनों जालसाज लखनऊ और दिल्ली के रहने वाले हैं. यूपी एसटीएफ अब इस जालसाजी मामले में बैंककर्मियों की लिप्तता की भी जांच कर रही है । यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी दीपक सिंह की टीम ने दोनों जालसाजों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. यूपी एसटीएफ के मुताबिक, गिरफ्तार शख्स के नाम अमरनाथ गुप्ता और अनिल गोयल हैं. यह दोनों रुपए निकालने का प्रयास कर रहे थे. लेकिन यूपी एसटीएफ ने बैंक के बड़े अफसरों की सजगता की वजह से इस जालसाजी का पर्दाफाश कर दिया. एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि, इस गिरोह से चैंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं । बता दें, यूपी सरकार ने एसटीएफ को उत्तर प्रदेश स्टेट हाईवे अथॉरिटी के बैंक खाते से रुपए ट्रांसफर होने की जांच करने को कहा था. यूपी एसटीएफ ने दिल्ली और लखनऊ में मंगलवार को छापेमारी की. जहां से दो जालसाजों को गिरफ्तार किया. दोनों उत्तर प्रदेश स्टेट हाईवे अथॉरिटी के बैंक खाते में जमा 125 करोड़ की रकम को दिल्ली के दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर कर निकालने का प्रयास कर रहे थे ।।
Recent Posts
मेरठ में BJP को झटका, ब्लॉक प्रमुख
Spread the love मेरठ: जनपद मेरठ में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। ब्लॉक
- September 10, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के
Spread the love मेरठ: मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप
- September 8, 2026
- 10 Min Read
शीलकुंज में धरना जारी: बिल्डर अजय गुप्ता
Spread the love मेरठ। शीलकुंज कॉलोनी के गेट नंबर-1 पर चल रहे धरने के दौरान आज
- August 31, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


