लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में रविवार शाम को एक बच्ची बिजली के खंभे की चपेट में आ गई. इस खंभे में करंट आ गया था. इस हादसे में बच्ची की मौत हो गई है. पांच साल की इस बच्ची का नाम इशिका था और वो अपने घर से टॉफी खरीदने के लिए निकली थी. जानकारी के मुताबिक कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के स्नेह नगर मकान संख्या 569क/150 में रहने वाली पांच वर्षीय इशिका टॉफी लेने दुकान जा रही थी. इसी दौरान वह गली में लगे बिजली के खंभे की चपेट में आ गई. जिससे मौके पर झुलसकर मासूम बच्ची की मौत हो गई. बच्ची की मौत से स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ काफी नाराजगी देखी गई. लोग घटनास्थल पर बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे । स्थानीय निवासियों का आरोप है कि खंभे में कई दिन से करंट आ रहा है जिसकी शिकायत कई बार श्रृंगार नगर बिजली उपकेंद्र को की गई लेकिन विभाग का कोई कर्मचारी ठीक करने के लिए नहीं आया. वहीं कृष्णा नगर के एसीपी हरीश सिंह भदौरिया ने बताया कि सीमेंट के बने हुए बिजली के खंभे में जो तार लगा हुआ था बच्ची उसी की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई. घटना के बाद बच्ची के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. वे जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं । पुलिस ने कहा है कि परिवार की तरफ से तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।।
Recent Posts
मेरठ के सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी की लिफ्ट
Spread the love मेरठ: मेरठ के मोदीपुरम स्थित सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी सोसाइटी के एफ-1 टॉवर में
- July 15, 2026
- 10 Min Read
साली की शादी में शराब पीने पर
Spread the love मेरठ: मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-शकरपुर गांव में एक दिल दहला
- July 11, 2026
- 10 Min Read
ललिता गौतम हत्याकांड- प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजी
Spread the love ललिता गौतम हत्यााकांड गहराया पीडितों ने की महापंचायत,कलेक्ट्रेट के सामने जाम लगाया
- July 8, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


