मुंबई में एक दिलचस्प मामला सामने आया है. मुंबई पुलिस ने एक ऐसे आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जो अपनी कार पर उद्योगपति रतन टाटा के कार का नंबर इस्तेमाल कर रही थी. यह मामला तब उजागर हुआ, जब ट्रैफिक नियम तोड़ने पर रतन टाटा को चालान भेजा गया. आरोपी महिला अपनी कार पर रतन टाटा की कार का नंबर इस्तेमाल कर रही थी. वहीं पुलिस के मुताबिक महिला का कहना है कि वह इस बात से अब तक अनजान थी कि उसकी कार पर लगा नंबर रतन टाटा की गाड़ी का नंबर है । बहरहाल, महिला ने पुलिस को बताया कि उसे किसी ज्योतिषी ने उसकी कार के लिए खास नंबर की नंबर प्लेट इस्तेमाल करने की सलाह दी थी. लिहाजा, महिला उस नंबर की प्लेट अपनी कार पर इस्तेमाल कर रही थी । मुंबई पुलिस के अफसरों ने बताया कि असल में, रात का मसला था और आरोपी महिला थी, लिहाजा उसे फौरन पूछताछ के लिए थाने नहीं बुलाया गया. महिला को अब बुधवार को थाने बुलाया गया है. बहुत मुमकिन है कि पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया जाए. फिलहाल, मुंबई पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 465 के तहत मामला दर्ज किया है ।।
Recent Posts
मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के
Spread the love मेरठ: मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप
- September 8, 2026
- 10 Min Read
शीलकुंज में धरना जारी: बिल्डर अजय गुप्ता
Spread the love मेरठ। शीलकुंज कॉलोनी के गेट नंबर-1 पर चल रहे धरने के दौरान आज
- August 31, 2026
- 10 Min Read
दलित महापंचायत के दौरान आला अफसरों संग
Spread the love मेरठ: मेरठ के बहुचर्चित थर्ड डिग्री और बर्बरता कांड में निलंबित चल रहे इंस्पेक्टर
- August 31, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


