मध्य प्रदेश के बैतूल में ईमानदारी की ऐसी मिसाल देखने को मिली जहां एक युवती को एक लाख बीस हजार रुपये से भरा बैग मिला जिसे युवती ने पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने भी जिस किसान के रुपये थे, उसे वापस कर दिए । आपने ईमानदारी की सिर्फ मिसालें सुनी और देखी होंगी लेकिन युवती रीता की ईमानदारी में बेमिसाल हो गई. हर बार लक्ष्मी रीता का दरवाजा खटखटाती है लेकिन रीता हमेशा उसे लौटा देती है. ताज़ा मामला किसान का रुपये से भरा बैग पुलिस को लौटाने का है । बिरुल बाज़ार निवासी किसान राजा रमेश साहू अपनी गोभी की फसल भोपाल बेचकर लौट रहा था. उसका यह बैग, वैष्णवी बस में छूट गया था. बस में आगे का सफर कर रही पोहर निवासी रीता को यह बैग मिला जिसे देखने पर उसमें एक लाख बाइस हजार रुपये रखे मिले । रीता ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुये बैग साईंखेड़ा थाना पुलिस को सौंप दिया. बस वालों की मदद से किसान राजा साहू को पुलिस ने यह रुपये से भरा बैग सौंप दिया । साईंखेड़ा थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे का कहना है कि रीता का रुपये लौटाना पहली बार नहीं है. रीता के पिता के खाते में गलती से 42 हजार रुपये आ गये थे जिसे वह वास्तविक व्यक्ति को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल कायम कर चुकी हैं. थाना प्रभारी ने इस मामले की जानकारी जानकारी अपने वरिष्ट अधिकारियों को देते हुए युवती रीता पवार को सम्मानित भी किया ।।
Recent Posts
मेरठ में हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही पर
Spread the love मेरठ: मेरठ में हिंदूवादी नेता और अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय
- October 1, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में मिशन-2027 का शंखनाद: भाजपा राष्ट्रीय
Spread the love मेरठ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने दो दिवसीय
- September 21, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में स्वाट टीम और परतापुर पुलिस
Spread the love मेरठ: मेरठ की परतापुर पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन
- September 14, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

