-43 लोगों को दिलाई गई शपथ ग्रहण
-चौबीस लोगों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया
-19 मंत्रियों को मंत्र पद दिया गया,
-मंत्रिमंडल में युवा चेहरों को भी तरजीह
-चुनाव न लड़ने वाले अमित मित्रा को भी मंत्रिमंडल में जगह
कोलकाताः पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल का आज विस्तार हो गया। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने आज 43 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल में चौबीस लोगों को कैबिनट व उन्नीस नेताओं को मंत्री पद दिया जाएगा। इन 19 मंत्रियों में से कुछ को स्वतंत्र प्रभार भी दिया जा रहा है। मंत्रिमंडल में कई पुराने चेहरे भी शामिल हैं। युवाओं को भी तरजीह दी गई है।
पश्चिम बंगाल सरकार के पूर्व वित्त मंत्री अमित मित्रा को फिर से मंत्रिमंडल में रखा गया है। वह इस बार खराब स्वास्थ्य के चलते चुनाव नहीं लड़े थे। ऐसे में उन्हें इस बार फिर मंत्री बनाकर ममता बनर्जी ने उन पर बहुत बड़ा भरोसा जताया है। इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी और पूर्व IPS हुमायूं कबीर समेत कई नए चेहरों को जगह मिली है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद दोपहर करीब तीन बजे राज्य मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई है। इसमें विभागों का बंटबारा किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गृह मंत्रालय व स्वास्थ्य अपने पास रख सकती हैं।