राजस्थान के धौलपुर जिले की सरमथुरा थाना पुलिस ने 9 दिन पूर्व फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण करने वाले सभी पांच अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पूछताछ में सामने आया कि कर्ज उतारने और पैसों की जरूरत के लिए आरोपी ने अपनेे रिश्तेदार के बच्चे का ही अपहरण कर लिया । इस अपहरण के मामले में अपह्रत हुए बच्चे सुखदेव बंसल के दूर के रिश्तेदारी में लगने वाले भाई ने अपने चार साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस द्वारा लगातार मामले में इन्वेस्टिगेशन और मोबाइल लोकेशन के आधार पर नंबर ट्रेस करते हुए शुक्रवार को सभी पांचों अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया गया । मामला यूं है कि 18 नवंबर 2020 को सरमथुरा कस्बे में ग्यारह साल के सुखदेव उर्फ कान्हा बंसल पुत्र जगदीश बंसल का अपहरण हो गया था. इसी दौरान देर रात को बच्चे के पिता पर अपहरणकर्ता का फोन आ गया और 55 लाख रुपये फिरौती की मांग कर डाली जिसे सुनकर गरीब पिता के होश उड़ गए.पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और 19 नवंबर को बच्चे को मध्य प्रदेश के नूराबाद इलाके से पकड़ कर लिया था लेकिन अपहरणकर्ता फरार हो गए थे.जिला पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया कि सरमथुरा कस्बे से 18 नवंबर को अपहृत हुए बालक को पुलिस ने 24 घंटे में ही मुक्त करा लिया था. इस पूरे मामले में तभी से पुलिस की अलग-अलग टीम अपहरणकर्ताओं की तलाश में लगी हुई थी. सायबर टीम से मिले इनपुट और सरमथुरा पुलिस की लगातार संभावित दबिश में एक नाम विकास गोयल का आया जो कि पीड़ित बालक का दूर के रिश्ते में भाई लगता था. पुलिस ने शक के आधार पर जब आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी ने अपने अन्य चार साथियों के भी नाम बता दिए जिसके बाद पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर सघनता से पूछताछ की तो सभी अपहरणकर्ताओं ने अपना जुर्म कबूल कर लिया ।।
Recent Posts
मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के
Spread the love मेरठ: मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप
- September 8, 2026
- 10 Min Read
शीलकुंज में धरना जारी: बिल्डर अजय गुप्ता
Spread the love मेरठ। शीलकुंज कॉलोनी के गेट नंबर-1 पर चल रहे धरने के दौरान आज
- August 31, 2026
- 10 Min Read
दलित महापंचायत के दौरान आला अफसरों संग
Spread the love मेरठ: मेरठ के बहुचर्चित थर्ड डिग्री और बर्बरता कांड में निलंबित चल रहे इंस्पेक्टर
- August 31, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


