दिल्ली में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, दोनों यूपी के रहने वाले ।।
देश-विदेश मेरठ आस-पास

दिल्ली में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, दोनों यूपी के रहने वाले ।।

Spread the love

गांजे की तस्करी करने वाले दो युवकों को मध्य जिला के वाहन चोरी निरोधक दस्ता ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित आंध्र प्रदेश एवं ओडिशा से लाई गई गांजे की खेप को दिल्ली में लाकर सप्लाई करते थे। इनके पास से 28 किलो गांजा बरामद किया गया है। इस बाबत एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है । डीसीपी जसमीत सिंह के अनुसार मध्य जिला पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त हैं। इसे लेकर वाहन चोरी निरोधक दस्ते की टीम काम कर रही थी। बीते चार जनवरी को उन्हें सूचना मिली कि इंदिरा गांधी स्टेडियम के पास दो लोग मादक पदार्थ लेकर आएंगे। इस जानकारी पर सब इंस्पेक्टर संदीप गोदारा की टीम ने छापा मारकर वहां से दीन मोहम्मद और शाहरुख खान को पकड़ लिया। तलाशी में इनके पास से 28 किलो गांजा बरामद हुआ ।।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *