झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग का अमानवीय चेहरा सामने आया है. यहां पर पुलिस अपनी गाड़ी के पीछे स्ट्रेचर पर लाश को बांधकर हाइवे से थाने ले गई । दरअसल, मांडू के थाना प्रभारी शशि प्रकाश को रात करीब 12 बजे फोन पर सूचना मिली कि बलसगरा मोड़ के पास एक दुर्घटना हुई है, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पेट्रोलिंग पार्टी को भेजा गया । बाइक सवार रामेश्वर राम की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी. इस हादसे में शव की स्थिति काफी बुरी हो चुकी थी. सूचना के बाद मांडू पुलिस ने मांडू अस्पताल के डॉक्टरों से शव को घटनास्थल से लाने के लिए एंबुलेंस की मांग की, लेकिन एंबुलेंस नहीं थी । पुलिस अस्पताल से सिर्फ स्ट्रेचर लेकर घटनास्थल पर पहुंची और लाश को स्ट्रेचर पर ही रखकर अपनी गाड़ी के पीछे बांधकर थाने ले आई. पुलिस की इस करतूत को जिले के SP प्रभात कुमार ने गंभीरता से लिया । उन्होंने बताया कि SDPO रामगढ़ को मामले की जांच कर 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपने को कहा है. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा ।।
Recent Posts
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा