जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी है. खुफिया जानकारी के बाद नगरोटा में सुरक्षा कड़ी की गई और हर नाके पर आने जाने वाले वाहनों की जांच शुरू की गई. इस दौरान सुरक्षा बलों ने बान टोल प्लाजा के पास एक नाका लगाया था । वाहनों की जांच के दौरान आतंकवादियों के एक समूह ने सुरक्षा बलों पर सुबह 5 बजे फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग के बाद आतंकी जंगल की तरफ भागने लगे. फिर मुठभेड़ शुरू हो गई. सूत्रों ने बताया कि एनकाउंटर में 4 आतंकवादी मारे गए हैं. एनकाउंटर के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है । जम्मू-कश्मीर के पुलिस डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि मारे गए सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे. मारे गए गए चार आतंकियों में से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं. चौथे आतंकी के शव की तलाश की जा रही है । इस एनकाउंटर में सेना का एक सिपाही घायल हो गया है. सिपाही कुलदीप राज को घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है. डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि इस एनकाउंटर में कुछ पुलिसकर्मियों को भी मामूली चोटें आई हैं. जम्मू के एसएसपी श्रीधर पाटिल भी घायल हो गए हैं ।।
Recent Posts
मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के
Spread the love मेरठ: मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप
- September 8, 2026
- 10 Min Read
शीलकुंज में धरना जारी: बिल्डर अजय गुप्ता
Spread the love मेरठ। शीलकुंज कॉलोनी के गेट नंबर-1 पर चल रहे धरने के दौरान आज
- August 31, 2026
- 10 Min Read
दलित महापंचायत के दौरान आला अफसरों संग
Spread the love मेरठ: मेरठ के बहुचर्चित थर्ड डिग्री और बर्बरता कांड में निलंबित चल रहे इंस्पेक्टर
- August 31, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


