तमिलनाडु पुलिस ने लोन ऐप रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने चीन के 2 नागरिक समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्त में आए चारों शख्स ऐप के जरिए ज्यादा ब्याज पर लोन देते थे और वसूली के लिए धमकी भरे कॉल भी करते थे । दरअसल, ऑनलाइन लोन देने और धमकी भरे कॉल के बारे में एक शिकायत के आधार पर चेन्नई सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की. शिकायतकर्ता ने कहा कि लॉकडाउन के कारण वह अत्यधिक वित्तीय संकट में था और सोशल मीडिया पर विज्ञापन के माध्यम से उसे एम रुपया ऐप के बारे में पता चला. ये तुरंत लोन देने वाला ऐप था । शिकायतकर्ता ने 5 हजार रुपये उधार लिया. हालांकि इसके लिए उससे 1500 रुपये ब्याज लिया गया था और 3500 रुपये उसके अकाउंट में ट्रांसफर किया गया. इसके बाद शिकायतकर्ता से 100 रुपये पर 2 प्रतिशत ब्याज लिया गया. बाद में उसे धमकी भरी कॉल भी आने लगीं । चेन्नई क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच करनी शुरू की. कई ऑनलाइन हस्ताक्षरों के आधार पर, आरोपियों के बेंगलुरु के एक कॉल सेंटर के बारे में मालूम पड़ा. कॉल सेंटर कॉल ट्रू किंडल टेक्नॉलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, प्रमोदा और पावन द्वारा संचालित किया जा रहा था, जिसमें करीब 110 लोग काम कर रहे थे. ये लोग 9 अलग-अलग ऐप से लोन देने का काम कर रहे थे ।।
Recent Posts
भाजपा ने घोषित की मेरठ जिला कार्यकारिणी:
Spread the love मेरठ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लंबे इंतजार और आंतरिक खींचतान के
- August 13, 2026
- 10 Min Read
मेरठ के लिसाड़ीगेट में मूसलाधार बारिश का
Spread the love मेरठ: मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के आमिर गार्डन इलाके में आज सुबह
- August 11, 2026
- 10 Min Read
महाशिवरात्रि पर मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में
Spread the love मेरठ: मेरठ के ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की भारी धूम देखने को
- August 11, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


