केरल के चर्चित सिस्टर अभया मर्डर में दोषी पाए गए दोनों लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. तिरुवनंतपुरम में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने दोषी पाए गए फादर थॉमस कोट्टूर और सिस्टर सेफी को उम्रकैद की सजा सुनाई है. दोनों को सिस्टर अभया का कत्ल करने और उसके बाद सबूत मिटाने जैसी गंभीर धाराओं में 22 दिसंबर को 28 साल बाद दोषी पाया गया है । चर्चा बटोरने वाली इस खौफनाक वारदात को पादरी थॉमस कोट्टूर ने नन सेफी के साथ मिलकर 1992 के मार्च महीने में अंजाम दिया था. दरअसल, कोट्टायम के कॉन्वेंट (ननों के आश्रम) में सिस्टर अभया ने फादर थॉमस और सिस्टर सेफी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. जिसके चलते फादर ने सिस्टर के ऊपर हमला कर दिया था. इस हमले में वो बेहोश हो गई थीं जिसके बाद फादर थॉमस ने सिस्टर सेफी और एक अन्य के साथ मिलकर सिस्टर अभया को कॉन्वेंट के ही कुएं में फेंक दिया था. 7 मार्च 1992 को सिस्टर अभया का शव बरामद किया गया था. उनकी उम्र 21 साल की थी । फादर थॉमस और सिस्टर सेफी ने मिलकर इस मर्डर को सुसाइड साबित करने की साजिश रची थी. शुरुआती केस में स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच ने भी इसी एंगल से केस की जांच की थी और फाइल क्लोज कर दी थी. हालांकि, बाद में जब सीबीआई के पास जांच गई तो धीरे-धीरे परतें खुलती चली गईं और 2008 में आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।।
Recent Posts
दिल्ली में लोकतंत्र शर्मसार! हक मांगने वाले
Spread the love न्यूज डेस्क: दिल्ली की सड़कों पर कल जो तस्वीरें सामने आईं, उन्होंने लोकतंत्र
- July 21, 2026
- 10 Min Read
मेरठ के सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी की लिफ्ट
Spread the love मेरठ: मेरठ के मोदीपुरम स्थित सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी सोसाइटी के एफ-1 टॉवर में
- July 15, 2026
- 10 Min Read
साली की शादी में शराब पीने पर
Spread the love मेरठ: मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-शकरपुर गांव में एक दिल दहला
- July 11, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


