कृषि कानूनों के विरोध के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने देश के किसानों को चिट्ठी लिखी है. 8 पन्ने की चिट्ठी में नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों को 8 आश्वासन दिए हैं. उन्होंने कहा है कि सरकार MSP पर लिखित में आश्वासन देने को तैयार है. उन्होंने एक बार फिर साफ किया कि MSP जारी है और जारी रहेगी. कृषि मंत्री ने ये भी कहा कि राजनीति के लिए कुछ लोग झूठ फैला रहे हैं.नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने बिना भेदभाव सभी का हित करने का प्रयास किया. पिछले 6 वर्षों का इतिहास इसका साक्षी है. कृषि मंत्री ने आगे कहा कि आप विश्वास रखिए, किसानों के हितों में किए गए ये सुधार भारतीय कृषि में नए अध्याय की नींव बनेंगे. देश के किसानों को और स्वतंत्र करेंगे, सशक्त करेंगे. उन्होंने कहा कि कुछ किसान समूहों ने अफवाह और गलत सूचना फैलाई है. उन्हें दूर करना मेरा काम है. नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों को ये चिट्ठी तब लिखी है जब सरकार और दिल्ली बॉर्डर पर डेरा डाले किसानों के बीच वार्ता रुक चुकी है. दिल्ली की सीमाओं पर 22 दिन से किसान कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं. किसानों की मांग है कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले. वहीं, सरकार ने किसानों को संशोधन का प्रस्ताव दिया था, जिसे ठुकरा दिया गया. पांच दौर की वार्ता असफल रहने के बाद सरकार और किसानों में फिलहाल बातचीत ठप है ।।
Recent Posts
रिश्वतखोर दरोगा पर बड़ा एक्शन: मेरठ में
Spread the love मेरठ: मेरठ पुलिस महकमे से इस वक्त भ्रष्टाचार की एक बेहद सनसनीखेज और
- June 30, 2026
- 10 Min Read
मेरठ नगर निगम का ‘हाईटेक’ कारनामा: करोड़ों
Spread the love मेरठ: मेरठ में नगर निगम की कार्यप्रणाली और उसकी वीआईपी सफाई व्यवस्था को
- June 29, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

