किसान आंदोलन को लेकर सरकार सतर्क,वरिष्ठ पुलिस अफसरों को जिलों में बनाया गया नोडल अधिकारी ।।
BREAKING देश-विदेश मेरठ आस-पास राष्ट्रीय

किसान आंदोलन को लेकर सरकार सतर्क,वरिष्ठ पुलिस अफसरों को जिलों में बनाया गया नोडल अधिकारी ।।

44 Views
नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बार्डर पर तकरीबन एक माह से किसान आंदोलनरत है। इस आंदोलन में उत्तर प्रदेश के किसान भी शामिल है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारियों के रुप में तैनात किया है। यह अफसर आंदोलन वाले किसानों से बात कर उनकी सूची बनायेंगे साथ ही साथ डैमेज कंट्रोल की कोशिश करेंगे । शासन ने जिन अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया है। उसमें लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस महानिदेशक विजय कुमार को तैनात किया है। गौतमबुद्धनगर में पुलिस महानिदेशक आनंद कुमार, फिरोजाबाद में पुलिस महानिरीक्षक जीके गोस्वामी, पुलिस उप महानिरीक्षक शलभ माथुर को मैनपुरी, पुलिस महानिरीक्षक पीयूष मोर्डिया को अलीगढ़, पुलिस उपमहानिरीक्षक केबी सिंह को एटा, पुलिस उपमहानिरीक्षक दिलीप को हाथरस, पुलिस उपमहानिरीक्षक एलआर कुमार को कासगंज, अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश को प्रयागराज,  अपर पुलिस महानिदेशक सतीश कुमार माथुर को फतेहपुर,  पुलिस उपमहानिरीक्षक कवीन्द्र प्रताप सिंह को कौशाम्बी, अपर पुलिस महानिदेशक राजा श्रीवास्तव को प्रतापगढ़, पुलिस महानिरीक्षक बीआर मीना को हमीरपुर, पुलिस उप महानिरीक्षक रामलाल वर्मा को महोबा, पुलिस महानिरीक्षक के सत्यनारायण को बांदा, पुलिस उप महानिरीक्षक पूनम श्रीवास्तव को चित्रकूट, अपर पुलिस महानिदेशक  दावा शेरपा को गोरखपुर, पुलिस महानिरीक्षक नवनीत सिकेरा को महाराजगंज, अपर पुलिस महानिदेशक असीम अरुण को कुशीनगर, पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश मोदक को देवरिया का नोडल अधिकारी बनाया गया है ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *