केरल के पालक्काड़ जिले में एक 27 साल के युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई. मृतक का नाम अनीष है, तीन महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी. पुलिस के मुताबिक ये मामला ऑनर किलिंग का लग रहा है. आरोप है कि अनीष की हत्या, उसके ससुर और पत्नी के चाचा ने मिलकर की है. यह पूरी घटना थेनकुरुस्सी की है. पुलिस ने अनीष की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी के पिता प्रभुकुमार और चाचा सुरेश को गिरफ्तार किया है । पुलिस के मुताबिक अनीष पिछले काफी दिनों से एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में रह रहा था. लड़की अमीर घर की है. तीन महीने पहले ही दोनों ने शादी की थी, जबकि लड़की के माता-पिता उसकी शादी का लगातार विरोध कर रहे थे. इस वजह से पिछले काफी दिनों से दोनों पक्षों के बीच तनाव भी चल रहा था. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में हस्तक्षेप किया और लड़की के मां-बाप मान गए. हालांकि ऐसा लग रहा है कि लड़की के परिवार वालों की तरफ से आगे भी लड़के वालों को धमकी मिल रही थी. जिसके बाद शुक्रवार को अनीष कहीं से वापस घर आ रहा था, तभी उसपर धारदार हथियार से हमला किया गया. बाद में अस्पताल ले जाते हुए अनीष की मौत हो गई । अनीष की पत्नी के पिता प्रभुकुमार और चाचा सुरेश को फिलहाल पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है. पुलिस के मुताबिक चश्मदीद ने भी प्रभुकुमार और चाचा सुरेश की हमलावर के तौर पर पहचान की है ।।
Recent Posts
भाजपा ने घोषित की मेरठ जिला कार्यकारिणी:
Spread the love मेरठ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लंबे इंतजार और आंतरिक खींचतान के
- August 13, 2026
- 10 Min Read
मेरठ के लिसाड़ीगेट में मूसलाधार बारिश का
Spread the love मेरठ: मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के आमिर गार्डन इलाके में आज सुबह
- August 11, 2026
- 10 Min Read
महाशिवरात्रि पर मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में
Spread the love मेरठ: मेरठ के ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की भारी धूम देखने को
- August 11, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


