कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारें सख्त फैसला लेने लगी हैं. दिल्ली या एनसीआर से आने वाले लोगों के लिए उत्तराखंड सरकार ने कोरोना टेस्ट कराने का फैसला लिया है और जांच के दौरान अगर कोई कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे वापस भेज दिया जाएगा.उत्तराखंड सरकार ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर से आने वाले लोगों के लिए देहरादून के एयरपोर्ट, ISBT और रेलवे स्टेशन पर सभी यात्रियों का कोरोना टेस्ट फिर से कराया जाएगा. अगर जांच के दौरान कोई पॉजिटिव मिलता है तो उसे वापस भेज दिया जाएगा.इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कोई लॉकडाउन नहीं लगेगा. हालांकि स्थिति अनुरूप कुछ घंटों की बंदी संभव हो सकती है. सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य में कोरोना को लेकर पूरी तैयारी है. राज्य की सीमाओं और एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन पर टेस्टिंग बढ़ाई गई है. साथ ही उन्होंने कोरोना काल के नियमों का पालन सख्ती से लागू करने का निर्देश पुलिस प्रशासन को दिए हैं.उन्होंने मास्क नहीं पहनने वालों का चालन के साथ ही मास्क भी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं. साथ ही सीएम त्रिवेंद्र ने प्रदेश में रात्रि व दिन में कुछ घंटे की बंदी के सवाल पर राज्य वासियों के हित में परिस्थितियों के हिसाब से निर्णय लेने की भी बात कही.कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर तेजी के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ताजा दिशा-निर्देश जारी किए हैं. कोरोना महामारी फैलने से रोकने के लिए जारी किए गए ये ताजा दिशा निर्देश एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक लागू रहेंगे ।।
Recent Posts
मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के
Spread the love मेरठ: मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप
- September 8, 2026
- 10 Min Read
शीलकुंज में धरना जारी: बिल्डर अजय गुप्ता
Spread the love मेरठ। शीलकुंज कॉलोनी के गेट नंबर-1 पर चल रहे धरने के दौरान आज
- August 31, 2026
- 10 Min Read
दलित महापंचायत के दौरान आला अफसरों संग
Spread the love मेरठ: मेरठ के बहुचर्चित थर्ड डिग्री और बर्बरता कांड में निलंबित चल रहे इंस्पेक्टर
- August 31, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


