220 Views
भ्रष्टाचार की जोरी टालरेंस नीति पर बड़ा प्रहार
दर्जा प्राप्त मंत्री पद के लिये दिये पच्चीस लाख रुपये ?
किसी आयोग का चेयरमैन भी बनाया है जा सकता ?
आईएएस भी छूते हैं आरोपी के पांव-पूजा
भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में हुई थी नटवरलाल से मुलाकात
कई महिलाओं के संपर्क में बताया जाता है आरोपी
जिला संगठन मंत्री सुनील बंसल को है दी गई पल पल की
बावजूद इसके भाजपा नेता की दर्ज नहीं हो पाई अभी तक रिपोर्ट
संघ व पार्टी के लोगों को ही लगा चुका है करोड़ों का चूना
राम मंदिर के नाम पर भी लगा रहा लोगों को चूना
मेरठ। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा की सदस्य पूजा बंसल से पच्चीस लाख रुपये ठग लिये गये। यह भारी भरकम रकम उनसे भाजपा व संघ में महत्वपूर्ण पद दिलाने के साथ ही पति को कई मोटे काम दिलाने के नाम पर ली गयी। जिसने व्यक्ति ने यह ठगी की है पूजा बंसल का कहना है कि भाजपा के कई बड़े पदाधिकारियों व पुलिस अफसरों को भी वह चूना लगा चुका है। पुलिस ने उसके घर दबिश दी लेकिन आरोपी नहीं मिला। अलबत्ता पुलिस को उसके घर से भू संपत्ति की कई रजिस्ट्री अवश्य मिली। पूजा बंसल ने जिस तरह पच्चीस लाख रूपये लालच में आकर दिये हैं उसने यह एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या भाजपा व संघ में महत्वपूर्ण पद पाने के लिये पैसा चलता है। जाहिर तौर पर इसका जवाब पूंजा बंसल व पार्टी, संघ की तरफ से न ही होगा लेकिन यदि जवाब ना है तो फिर पूजा बंसल ने इतनी मोटी रकम क्यूं दे दी ? वह भी तब जबकि भाजपा व संघ के कई बड़े नेताओं से उनके सीधे संपर्क हैं।
पच्चीस लाख रुपये की ठगी का शिकार पूजा बंसल ने एसपी कानपुर आउटर से इस आशय की शिकायत की है। जिस पर पुलिस ने सचेंडी थाना इलाके में आरोपी के घर दबिश दी। इसके बाद भाजपा नेता ने पहले कानपुर और आज फिर मेरठ पहुंचकर मीडिया से बात की। पूजा बंसल ने बताया कि उनकी मुलाकात ग्राम इटारा, थाना सचेंडी निवासी आरोपी से भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में हुई थी। उसने स्वयं को संघ का बड़ा पदाधिकारी बताते हुए कहा कि वह उन्हें भाजपा में उच्च पद या दर्जा प्राप्त मंत्री बनवा देगा। मंदिर निर्माण में चंदे की बात भी उसने की। आरोपी का प्रभाव और आभा मंडल इसलिये भी बड़ा नजर आया क्योंकि मेरठ के एक डीएम को उसके पैर छूते देखा था।
इस पूरे वाक्या का एक गंभीर व दिलचस्प पहलू यह भी है कि आरोपी इसी तरह के धंधों से करोड़ों रुपये में खेल रहा है। बकौल पूजा ज्यादातर शिकार उसके भाजपा व संघ से जुड़े लोग ही हैं। पूजा के भाई दस लाख व कई करीबी लाखों रूपये आरोपी की जेब में डाल चुके हैं। इन शिकार होने वालों में बड़ी संख्या में वे महिलाएं भी शामिल हैं, जो अति महत्वकांक्षी हैं और उच्च पदों तक जाने की फिराक में हैं।