पटना में इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन हेड रूपेश सिंह की उनके घर के बाहर हत्या से बिहार पुलिस के इक़बाल पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं. साथ ही कई ऐसे पहलू हैं जो इस हत्याकांड और इसकी जांच को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं । फ़िलहाल उनके जानने वाले इस बात से इनकार कर रहे हैं. सभी लोगों का कहना है कि रूपेश काफ़ी मिलनसार व्यक्ति थे और किसी से भी उनकी कोई लड़ाई नहीं थी. हालांकि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि रसूखदार लोगों के साथ रूपेश के सम्बंध और ऊंची पहुंच की वजह से उनके कुछ दुश्मन भी हो सकते हैं. हालांकि अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि किसने और आखिर क्यों रूपेश की हत्या की । जिस तरह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है, उससे तो यही लग रहा है कि हत्यारों को रूपेश के घर आने-जाने की टाइमिंग के बारे में बहुत अच्छे से पता था. मंगलवार को भी रूपेश के एयरपोर्ट से निकलने और घर पहुंचने की हत्यारों को जानकारी थी. या तो पहले से ही अपार्टमेंट के बाहर घात लगाकर बैठे हुए थे या फिर वो उनकी गाड़ी के साथ ही अपार्टमेंट तक आए. साथ ही जिस गली में रूपेश का अपार्टमेंट है, वो एक तरफ़ से बंद है. ज़ाहिर तौर पर अपराधियों को इसकी भी तस्दीक़ थी और हत्याकांड के बाद वो उसी रास्ते से भाग निकले जिधर से रूपेश आए थे. हत्याकांड के तरीक़े से लग रहा है कि अपराधियों ने रेकी भी की होगी ।।
Recent Posts
मेरठ में हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही पर
Spread the love मेरठ: मेरठ में हिंदूवादी नेता और अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय
- October 1, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में मिशन-2027 का शंखनाद: भाजपा राष्ट्रीय
Spread the love मेरठ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने दो दिवसीय
- September 21, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में स्वाट टीम और परतापुर पुलिस
Spread the love मेरठ: मेरठ की परतापुर पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन
- September 14, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

