पंजाब पुलिस ने बीएसएफ के एक जवान रविंद्र सिंह को पाकिस्तान से तस्करी करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. जवान पर आरोप है कि वह राजस्थान में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर श्री गंगानगर में तस्करी करवाता था. पंजाब पुलिस ने कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनपर सीमा पार से तारबंदी के ऊपर से हेरोइन और अवैध हथियार की तस्करी करने का आरोप है । लंबे समय बाद राजस्थान में इस तरह का मामला सामने आया है जब बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ जवान को पाकिस्तान से तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है. पंजाब पुलिस, पिछले तीन दिनों से श्रीगंगानगर में डेरा डाले हुई थी और कल रात इन्हें लेकर वापस गई है । सीबीआई ने मंगलवार को बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी को पशु तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक बीएसएफ की 36वीं बटालियन के पूर्व कमांडेंट सतीश कुमार को कई घंटों की पूछताछ के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार किया है । बताया जा रहा है कि बीएसएफ अधिकारी की यह गिरफ्तारी भारत-बांग्लादेश सीमा पर अवैध रूप से पशु तस्करी की जांच के सिलसिले में की गई है. सीबीआई ने मालदा में 36 बटालियन के पूर्व कमांडेंट सतीश कुमार को कई घंटों की पूछताछ के बाद मंगलवार को गिरफ्तार किया था । बता दें कि सतीश कुमार वर्तमान में छत्तीसगढ़ के रायपुर में तैनात हैं. कुमार पर आईपीसी की धारा 120 बी और धारा 7, 11 और 12 भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. केंद्रीय एजेंसी सीबीआई इससे पहले कुमार के कोलकाता स्थित घर पर छापा भी मार चुकी है. छापे के बाद कोलकाता में कुमार के निवास को सीबीआई ने सील कर दिया था ।।
Recent Posts
दिल्ली में लोकतंत्र शर्मसार! हक मांगने वाले
Spread the love न्यूज डेस्क: दिल्ली की सड़कों पर कल जो तस्वीरें सामने आईं, उन्होंने लोकतंत्र
- July 21, 2026
- 10 Min Read
मेरठ के सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी की लिफ्ट
Spread the love मेरठ: मेरठ के मोदीपुरम स्थित सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी सोसाइटी के एफ-1 टॉवर में
- July 15, 2026
- 10 Min Read
साली की शादी में शराब पीने पर
Spread the love मेरठ: मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-शकरपुर गांव में एक दिल दहला
- July 11, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


