राजस्थान के धौलपुर में 17 साल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. युवा लड़के की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और घटनास्थल पर गांव वाले इकट्ठा हो गए । जिसके बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने युवक के शव को एनएच ग्यारह बी पर रखकर जाम लगा दिया. नाराज लोग पुलिस से हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग करने लगे. इससे करौली-धौलपुर हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं । मामले की सूचना मिलते ही सीओ प्रवेंद्र कुमार महेला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों और गांव वालों को समझा कर रास्ता खुलवाने का प्रयास करने लगे. लेकिन परिजन आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के साथ मौके पर कलेक्टर एवं एसपी को बुलाने की मांग करते रहे । बताया जा रहा है कि 17 साल का अमन शुक्रवार को एनएच ग्यारह बी से गुजर रही रेलवे क्रॉसिंग की तरफ घूमने गया था. पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोस के गांव कुमरपुरा के दो युवक सुरजीत और ऋषि बाइक पर सवार होकर इसी बीच अमन मीणा के पास पहुंच गए और दोनों ने अमन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।।
Recent Posts
दिल्ली में लोकतंत्र शर्मसार! हक मांगने वाले
Spread the love न्यूज डेस्क: दिल्ली की सड़कों पर कल जो तस्वीरें सामने आईं, उन्होंने लोकतंत्र
- July 21, 2026
- 10 Min Read
मेरठ के सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी की लिफ्ट
Spread the love मेरठ: मेरठ के मोदीपुरम स्थित सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी सोसाइटी के एफ-1 टॉवर में
- July 15, 2026
- 10 Min Read
साली की शादी में शराब पीने पर
Spread the love मेरठ: मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-शकरपुर गांव में एक दिल दहला
- July 11, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


