कतर एयरवेज की एक फ्लाइट को तकनीकी कारणों के चलते कराची हवाई अड्डे के लिए डायवर्ट किया गया है। QR579 दिल्ली से दोहा के लिए निर्धारित थी जिसमें 100 से ज्यादा यात्री सवार हैं।
कतर एयरवेज ने बयान जारी कर बताया कि कार्गो होल्ड में धुएं के संकेत के कारण इमरजेंसी घोषित की गई थी। इसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से कराची में उतार लिया गया। जहां उसे इमरजेंसी सेवाएं मिली साथ ही यात्रियों को उतारा गया। कतर एयरवेज ने कहा, फिलहाल घटना की जांच चल रही है और यात्रियों को दोहा ले जाने के लिए एक राहत उड़ान की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि, हम अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं जिनकी आगे की यात्रा योजनाओं में सहायता की जाएगी।
