दिल्ली में कार चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां शातिर चोरों ने महज 5 मिनट में हाईटेक फॉर्च्यूनर कार को चोरी किया और फरार हो गए. वो कार दिल्ली की सड़कों पर कई थाना क्षेत्रों से होते हुई निकली लेकिन शातिर चोर आराम से फरार हो गए. कार मालिक लगातार थाने में चोरी की शिकायत लेकर चक्कर लगाता रहा, मगर दिल्ली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. परेशान कार मालिक ने कार तलाश करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया, लेकिन वहां भी गाड़ी वापस दिलाने के नाम पर कार मालिक को ठग लिया गया.कार बनाने वाली कंपनियां गाड़ी की सिक्योरिटी को लेकर लाख दावे कर लें लेकिन आज के दौर में चोर इतने शातिर हैं कि चंद मिनटों में कंपनी की सारी सिक्योरिटी को हैक कर गाड़ी लेकर फरार हो जाते हैं. ऐसा ही मामला है घिटोरनी इलाके के रहने वाले आकाश का. आकाश रियल स्टेट का बिजनेस करते हैं. घटना 25 नवंबर की रात लगभग 2:30 बजे की है. आई-20 कार में सवार होकर 3 चोर वहां आए और चंद मिनटों में ही आकाश की फॉर्च्यूनर कार को अनलॉक किया और उसे स्टार्ट कर फरार हो गए. कार मालिक ने इस घटना की ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई. लेकिन दिन बीतते गए और पुलिस के तरफ से कोई मदद नहीं मिली. कार के मालिक ने खुद अपने स्तर पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे खंगाले. जिसमें से एक कैमरे की फुटेज में देखा जा सकता है कि आई-20 कार और चोरी की गई फॉर्च्यूनर कार बड़ी रफ्तार के साथ घिटोरनी से छतरपुर, मेहरौली, गुड़गांव रोड़, मैदान गढ़ी जैसे इलाकों से गुजरती जा रही थी. हैरानी की बात यह थी कि इस पूरे इलाके में कहीं पर भी पुलिस बैरिकेडिंग नहीं थी. जिस कारण शातिर चोर फॉर्च्यूनर कार को ले जाने में सफल हो गए ।।
Recent Posts
मेरठ में स्वाट टीम और परतापुर पुलिस
Spread the love मेरठ: मेरठ की परतापुर पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन
- September 14, 2026
- 10 Min Read
4 महीने बाद भी नहीं मिले प्लॉट
Spread the love मेरठ: मेरठ की वेदव्यासपुरी आवासीय योजना से प्रभावित किसानों ने अपनी लंबित मांगों
- September 14, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में पालतू कुत्ते की मौत के
Spread the love मेरठ: मेरठ में पालतू कुत्ते टफ्फू की मौत से परिवार इतना दुखी हुआ
- September 14, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


