कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने जनवरी-फरवरी में CBSE बोर्ड की परीक्षाएं न कराने का फैसला लिया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेशन पोखरियाल निशंक ने ये घोषणा की है. परीक्षा की तारीखों को लेकर बाद में ऐलान किया जाएगा । केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने आज यहाँ शिक्षा संवाद के 22वें संस्करण के तहत शिक्षकों के साथ लाइव इंटरैक्शन में ऑनलाइन शिक्षा, बोर्ड परीक्षा, प्रवेश परीक्षा, मूल्यांकन के स्वरुप, शिक्षकों की ट्रेनिंग और शिक्षा संबंधी अन्य मुद्दों पर विस्तृत बातचीत की. इस शिक्षा संवाद में देश भर के हज़ारों शिक्षकों ने हिस्सा लिया और शिक्षा संबंधी विभिन्न मुद्दों पर कई सवाल किए जिसके जवाब देकर माननीय मंत्री जी सभी की आशंकाओं एवं चिंताओं को दूर किया । माननीय मंत्री जी कोरोना संकट काल के दौरान समय समय पर छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से समय समय पर संवाद करते रहे हैं और उन्हें इस कठिन समय में प्रेरित किया. इन संवादों में माननीय मंत्री जी ने आचार्य देवो भवः, विश्वविद्यालयों की परीक्षा, मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण जैसे मुद्दों पर चर्चा की । सभी को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री जी ने कहा, ” मैं हमेशा से ही शिक्षकों के साथ बातचीत करने, उनकी आशाओं और आकांक्षाओं को समझने और उसके अनुसार काम करने के लिए उत्सुक रहा हूं. जब मैं शिक्षकों की बात करता हूं, तो मैं एक शिक्षक के रूप में अपने प्रारंभिक वर्षों की याद ताजा करता हूं. मुझे याद है कि मैं और मेरे सहयोगी अपने छात्रों को सर्वश्रेष्ठ ज्ञान देने के लिए सदैव तत्पर रहते थे. उन्हें अपने जीवन में प्रगति करते देखना अभी भी एक बहुत ही खूबसूरत एहसास है. शिक्षकों में पाया जाने वाला पैशन और कंपैशन अप्राप्य है और यही कारण है कि एक शिक्षक अपनी भूमिका से कभी सेवानिवृत्त नहीं हो सकता.” ।।
Recent Posts
हिंद मजदूर किसान समिति ने शहीद चंद्रशेखर
Spread the love शहीद शिरोमणि चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर हिन्द मजदूर किसान समिति के
- February 28, 2026
- 10 Min Read
बेगमपुल बना कॉरिडोर का सबसे व्यस्त स्टेशन,एक
Spread the love दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर ने सोमवार, 23 फरवरी को अपने इतिहास की सबसे
- February 24, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

