ड्रग्स मामले में NCB लगातार शिकंजा कसता नजर आ रहा है. शनिवार को मुंबई में एनसीबी ने कॉमेडियन भारती को गिरफ्तार कर लिया है. उनके हसबैंड हर्ष से पूछताछ चल रही है. हर्ष पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटकी है. हर्ष की भी गिरफ्तारी हो सकती है. भारती को आज रात एनसीबी ऑफिस में रखा जाएगा और कल अदालत में पेश किया जाएगा । बता दें कि शनिवार को एनसीबी ने मुंबई में 3 जगहों पर छापेमारी की थी. भारती और उनके हसबैंड हर्ष के घर पर छापेमारी हुई थी. जिसके बाद भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को एनसीबी ने समन किया था. अब भारती को गिरफ्तार कर लिया है । 21 नवंबर को एनसीबी ने खार दांडा इलाके में छापा मारा और LSD, गांजा (40 ग्राम) और Nitrazepam (साइकोट्रोपिक दवाएं) सहित कई ड्रग्स के साथ 21 साल की उम्र के एक तस्कर को पकड़ा । इस के बाद एनसीबी ने शनिवार को ही दो अन्य स्थानों पर छापा मारा, जिसमें कॉमेडियन भारती सिंह के प्रोडेक्शन ऑफिस और घर (दोनों जगहों से) से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया. एनसीबी का दावा है कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया दोनों ने गांजे के सेवन की बात को स्वीकारा है. भारती सिंह को एनडीपीएस एक्ट 1986 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया । अब तक ड्रग्स कनेक्शन में कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं. एनसीबी ने अर्जुन रामपाल की लिवइन पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को गिरफ्तार किया था ।।
Recent Posts
मेरठ में स्वाट टीम और परतापुर पुलिस
Spread the love मेरठ: मेरठ की परतापुर पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन
- September 14, 2026
- 10 Min Read
4 महीने बाद भी नहीं मिले प्लॉट
Spread the love मेरठ: मेरठ की वेदव्यासपुरी आवासीय योजना से प्रभावित किसानों ने अपनी लंबित मांगों
- September 14, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में पालतू कुत्ते की मौत के
Spread the love मेरठ: मेरठ में पालतू कुत्ते टफ्फू की मौत से परिवार इतना दुखी हुआ
- September 14, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


