दिल्ली समेत पूरे देश में कोरोना के नए मामलों में गिरावट देखी गई है. वहीं, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है. इस बीच पिछले एक हफ्ते के आंकड़ों को देखें तो केरल और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं जो पूरे देश में मिले नए मामलों का 44 फीसदी है. यानी पिछले एक हफ्ते में देश के 44 फीसदी नए केस सिर्फ इन दोनों राज्यों में मिले हैं. इस दौरान हर 5 नए मरीजों में से 2 मरीज इन राज्यों में मिले हैं. बता दें कि 21 से 27 दिसंबर के दौरान में महाराष्ट्र और केरल में देशभर के नए मामलों के 38 फीसदी केस थे, जो पिछले हफ्ते बढ़कर 44 फीसदी हो गया.भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल यानी 4 जनवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 17,65,31,997 सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है. इनमें से 8,96,236 सैंपल की टेस्टिंग कल यानी सोमवार को हुई.दिल्ली में कोरोना से जुड़े आंकड़े बताते हैं कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना का ग्राफ तेजी से नीचे जा रहा है. दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के केवल 384 नए मामले सामने आए जो 7 महीने से भी अधिक समय में सबसे कम हैं. इसके अलावा 12 और मरीजों की मौत हुई जबकि संक्रमण की दर 0.76 प्रतिशत रही. दिल्ली में 10,597 मरीजों की जान जा चुकी है. दिल्ली में रविवार को संक्रमण के 424 मामले सामने आए थे ।।
Recent Posts
भाजपा ने घोषित की मेरठ जिला कार्यकारिणी:
Spread the love मेरठ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लंबे इंतजार और आंतरिक खींचतान के
- August 13, 2026
- 10 Min Read
मेरठ के लिसाड़ीगेट में मूसलाधार बारिश का
Spread the love मेरठ: मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के आमिर गार्डन इलाके में आज सुबह
- August 11, 2026
- 10 Min Read
महाशिवरात्रि पर मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में
Spread the love मेरठ: मेरठ के ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की भारी धूम देखने को
- August 11, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


