अब समय आ गया जातिवादी राजनीति को आइना दिखाने का- सीएम योगी
मेरठ आस-पास

अब समय आ गया जातिवादी राजनीति को आइना दिखाने का- सीएम योगी

78 Views

 

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बुलंदशहर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा चौ चरण सिंह के सपनों को साकार करने में लगी हुई है। किसानों की दोगनी आय  बढ़ाने के प्रयास सरकार द्वारा किये जा रहे हैँ। बावजूद इसके उनके नाम पर तमाम राजनीतिक दल सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। उनके नाम पर राजनीति करने वाले लोगों ने रमाला चीनी का क्या हाल किया यह सब आप जानते। विकास के कार्य किसी और दल ने नहीं बल्कि भाजपा ने ही किए हैं। यहां की जनता बहुत सीधी और सज्जन है। जो लोग जातिवाद की राजनीति करते हैं उसे बताइए कि उनका  यहां जातिवाद नहीं चलने वाला। यहां जातिवाद नहीं भाजपा का विकास और राष्ट्रवाद का नारा चलेगा। यह वही उत्तर प्रदेश है जहां पर कावड़ यात्रा को नहीं निकलने दिया जाता था। लेकिन हमने कहा था कि सत्ता में आएंगे तो सब ठीक कर देंगे और हमने करके दिखाया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विधानसभा 2017 के चुनाव प्रचार का शुभारंभ उन्होंने बुलंदशहर से ही किया था। उन्होंने चुनावी रैली में 2017 में कहा था कि आप भाजपा को जीता कर सत्ता में लाइए। मां बेटी के साथ कोई गुंडई नहीं होगी यहां कैराना का हाल नहीं होगा। आज आपने देखा होगा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहन बेटी सुरक्षित महसूस करती हैं और किसान भी खुश हाल है। सब देख रहे हैं कि माफिया गुंडों की संपत्ति पर बुलडोजर चल रहा है। गरीबों की जमीनों पर कब्जा करने वाले पहले बेखौफ घूमते थे लेकिन आज घबराए हुए हैं,  सलाखों के पीछे पहुंच रहे हैं। आप लोगो ने जो मुझे चुनाव में ताकत दी थी उसी के बल पर आज बदलाव आया है। उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है, विकास से खुशहाल हो रहा है। इसलिए मैं बुलंदशहर की जनता का आभार प्रकट करने के लिए एक बार फिर आपके बीच आया हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *