BREAKING देश-विदेश

सोने की टायलेट सीट लगी हैं इस घर में, अब माल्या को करना होगा खाली

Spread the love
146 Views
  • 9000 करोड़ रूपये लेकर देश से भागा है विजय माल्या
  • स्विस बैंक से भी ले रखा है मोटा कर्ज
  • 65 वर्षीय माल्या अभी जमानत पर है बाहर
  • 2016 में ब्रिटेन भाग गया था विजय

नौ हजार करोड़ रूपये लेकर भागा कारोबारी विजय माल्या के लंदन स्थित आलीशान महल से बेदखल करने के आदेश पर रोक लगाने संबंधी प्रार्थना पत्र को ब्रिटिश अदालत ने मंगलवार को खारिज कर दिया। 2016 में देश छोड़कर भागे विजय माल्या को स्विस बैंक यूबीएस के साथ जारी विवाद में घर खाली करने के आदेश दिया गया था। विजय मार्च 2016 में ब्रिटेन भाग गया था। इस घर की विलासता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां टायलेट सीट सोने से निर्मित है।

माल्या ने इस आदेश के अनुपालन पर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन लंदन हाई कोर्ट के चांसरी डिविजन के न्यायाधीश मैथ्यू मार्श ने अपने फैसले में कहा कि माल्या परिवार को बकाया राशि के भुगतान के लिए अतिरिक्त समय देने का कोई आधार नहीं है। यानी माल्या को इस संपत्ति से बेदखल किया जा सकता है। माल्या को स्विस बैंक को 2.04 करोड़ पाउंड का कर्ज लौटाना है। माल्या के लंदन स्थित इस घर में उसकी 95 साल की मां रहती हैं।

विजय माल्या भारत में 9,000 करोड़ रुपये के कर्ज की हेराफेरी और धनशोधन के मामले में वांछित है। यह कर्ज किंग फिशयर एयरलाइंस को कई बैंकों ने दिए  थे। 65 साल का माल्या ब्रिटेन में फिलहाल जमानत पर है। माना जाता है कि प्रत्यर्पण प्रक्रिया से जुड़े एक अलग मामले में देश में शरण देने के मुद्दे पर गोपनीय कानूनी कार्रवाई का समाधान होने तक वह जमानत पर रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *