पिछले 36 दिनों से किसान सिंघु बॉर्डर पर टिके हुए हैं. जहां उन्हें दिल्ली की कड़के की ठंड के साथ-साथ बाकी कई चीजों की समस्या का सामना भी करना पड़ रहा है, जिनमें से एक है नेटवर्क की समस्या. लेकिन अब सिंघु बॉर्डर पर वाईफाई की व्यवस्था हो गई है. सिंघु बॉर्डर पर कृषि कानूनों के विरोध में डटे किसान भी अब अपने परिजनों से बातचीत कर सकेंगे. सिंघु बॉर्डर पर अब कई जगहों पर फ्री वाईफाई हॉटस्पॉट लगवाए गए हैं । बीते दिनों ही किसानों ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल से नेटवर्क की समस्या की शिकायत की थी. तभी केजरीवाल सरकार ने किसानों को फ्री वाईफाई की सुविधा देने का एलान किया था. किसानों की शिकायत के आधार पर कमजोर नेटवर्क वाली जगहों की पहचान की गई, उसके बाद वहां वाईफाई लगाने की शुरुआत की गई है । आजतक ने फ्री वाई-फाई सुविधा पर कई किसानों से बातचीत की. यहां मौजूद किसानों ने कहा, ”इस वक्त हम अपने घर पर बातें कर पा रहे हैं. हम केजरीवाल सरकार को धन्यवाद देते हैं, अब आराम से इन इलाकों में भी बातचीत हो सकेगी. कुछ किसानों ने यह भी कहा कि चार्जिंग की समस्या हो रही थी, इसलिए चार्जिंग पोर्ट भी कई जगहों पर लगाए गए हैं, किसानों का कहना है कि मोबाइल डिस्चार्ज होकर बंद जाते थे, अब पोर्टेबल चार्जिंग पॉइंट्स लगा दिए गए है. कई जगहों पर ये सुविधा खुद किसान संगठनों ने दिया है.”जालंधर से आए एक किसान ने फ्री वाई-फाई सुविधा को लेकर आज तक को बताया कि फ्री वाई-फाई के जरिए हम लोगों को सुविधा दी गई है. यहां पर दो तरीके से वाईफाई लगे हुए हैं. कुछ किसान संगठनों ने भी अपने खुद के वाईफाई लगाएं हैं तो कुछ जगहों पर केजरीवाल सरकार की तरफ से सुविधा दी गई है. लोग अब यहां पर भी वीडियो कॉल के माध्यम से अपने घरों पर बात कर रहे हैं, पहले सिंघु बॉर्डर पर इस तरह की कनेक्टिविटी नहीं थी ।।
Recent Posts
मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के
Spread the love मेरठ: मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप
- September 8, 2026
- 10 Min Read
शीलकुंज में धरना जारी: बिल्डर अजय गुप्ता
Spread the love मेरठ। शीलकुंज कॉलोनी के गेट नंबर-1 पर चल रहे धरने के दौरान आज
- August 31, 2026
- 10 Min Read
दलित महापंचायत के दौरान आला अफसरों संग
Spread the love मेरठ: मेरठ के बहुचर्चित थर्ड डिग्री और बर्बरता कांड में निलंबित चल रहे इंस्पेक्टर
- August 31, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


