उत्तर प्रदेश मेरठ

माफियाओं पर बुलडोजर चलवाना है, इसके लिये भाजपा को वोट करें-स्मृति ईरानी

Spread the love
106 Views
  • कैंट प्रत्याशी अमित अग्रवाल के समर्थन में मेरठ पहुंची स्मृति ईरानी
  • प्रबुद्धजनों से किये सीधे, तीखे व भावनात्मक सवाल
  • मेरठ के प्रबुद्धजनों को सोचनीय मुद्रा में डाला स्मृति ने
  • माफियाओं पर बुलडोजर चलवाना है तो भाजपा को वोट करें
  • चुन चुन कर बदला लेने वाले जान लें, उनकी सरकार नहीं आयेगी

महिला एवं बाल विकास केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भाजपा की प्रदेश में जीत सुनिश्चित करने के लिये एक के बाद एक तीखे व भावनात्मक सवाल कर मेरठ के प्रबुद्धजनों को सोचनीय मुद्रा में डाल दिया। उन्होंने सीधे सवाल किये …सांझ ढले बेटियां ससम्मान सुरक्षित घर लौंट आये, अगर ऐसा विश्वास करना है तो भाजपा को वोट देना। अगर माफियाओं की संपत्तियों पर बुलडोजर चलवाना है तो भाजपा को वोट देना। अगर शहर व प्रदेश में कानून का राज स्थापित कराना है तो भाजपा को वोट देना। जो लोग कह रहे हैं कि सरकार आने पर चुन चुन कर बदले लेंगे तो वह यह यकीन से जान लें….उनकी सरकार नहीं आयेगी और जनता उनका बुरा हाल कर देगी।

स्मृति ईरानी आज भाजपा के कैंट प्रत्याशी अमित अग्रवाल के समर्थन में होटल डीरोज में प्रबुद्धजनों के सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।

प्रबुद्धजनों के सम्मेलन के बाद केंद्रीय मत्री ने अमित अग्रवाल के संग मुलतान नगर, रोहटा रोड, फाजलपुर में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। माधवपुरम में भी स्मृति इरानी का भव्य स्वागत हुआ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *