शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय के जरिए किसान आंदोलन के मसले पर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को घेरा है. सामना के संपादकीय में कहा गया है कि किसानों ने सर्वशक्तिमान मोदी सरकार को हिलाकर देशभर में क्रांति का बिगुल बजाने का काम किया है. सरकार पर हमला करते हुए सामना में सवाल किया गया है कि देश का किसान खूनी है क्या? सामना के संपादकीय में सवाल किया गया है कि देश के किसान खूनी, हमलावर, नक्सलवादी और आतंकवादी हैं क्या? केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून रद्द करने के लिए किया जानेवाला आंदोलन अपराध है क्या? केंद्र सरकार और सत्ताधारी पार्टी के नेता दिल्ली की सीमा पर आंदोलन कर किसानों को अपराधी साबित करने में लगे हैं. आंदोलन को बदनाम करने की सारी सरकारी करतूत किसानों ने मिट्टी में मिला दिया है. पैर के नीचे की जमीन हिल जाने से सत्ताधीशों ने अब आंदोलनकारी किसानों को अपराधी साबित करने की तानाशाही शुरू कर दी है । सामना के संपादकीय में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का काफिला अंबाला में रोके जाने और काले झंडे दिखाने के मामले में 13 किसानों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किए जाने को बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया है. इन किसानों के खिलाफ दंगा भड़काने और कई अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. सामना के संपादकीय में सवाल किया गया है कि किसानों को खूनी और दंगाई साबित करनेवाले इस लक्षण को क्या कहेंगे? यह लोकप्रियता घटने के बाद उनकी ह्वास की ओर की यात्रा है. हत्या के प्रयास और दंगे के झूठे अपराध के मामले दर्ज करके किसानों के संघर्ष को दबाया नहीं जा सकता ।।
Recent Posts
मेरठ के लिसाड़ीगेट में मूसलाधार बारिश का
Spread the love मेरठ: मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के आमिर गार्डन इलाके में आज सुबह
- August 11, 2026
- 10 Min Read
महाशिवरात्रि पर मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में
Spread the love मेरठ: मेरठ के ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की भारी धूम देखने को
- August 11, 2026
- 10 Min Read
मेरठ के शिव चौक पर अज्ञात शव
Spread the love मेरठ: मेरठ में थाना दिल्ली गेट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले व्यस्त
- August 5, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


