राजस्थान के जयपुर में एक महिला टीचर की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने 8 घंटे के अंदर सुलझा लिया. महिला का गला घोंटकर, शव को सीढ़ियों की रेलिंग से बांध दिया गया था. इस वारदात को अंजाम देने वाला मृतका का पड़ोसी निकला. वह कुत्ता घुमाने के दौरान महिला की टोका-टाकी करने से नाराज था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, मानसरोवर थड़ी मार्केट में सोमवार सुबह जयपुर के SDM युगांतर शर्मा की बहन और टीचर विज्ञा देवी शर्मा का घर में शव मिला था. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के घर का निरीक्षण किया तो पाया कि घर के नीचे का गेट बंद था, लेकिन ऊपर का गेट खुला था. ऐसे में पुलिस को शक हुआ कि वारदात करने वाला कोई पड़ोसी हो सकता है. लेकिन हत्या की वजह समझ नही आई, क्योंकि घर का कोई सामान नहीं गायब था. जांच के दौरान स्पेशल टीम के एक कांस्टेबल ने विज्ञा के पड़ोस में रहने वाले कृष्ण कुमार नाम के शख्स के मुंह और आंख के पास खरोंच के निशान देखे. इस बारे में जब उससे पूछा गया तो उसने बताया कि कुत्ते को ट्रेनिंग देते वक्त ये खरोंच लगी है. लेकिन शक होने पर पुलिस ने कृष्ण कुमार व उसके परिजनों से अलग-अलग पूछताछ की तो सबके बयानों में विरोध नज़र आया. जिसके बाद टीम कृष्ण को पूछताछ के लिए थाने ले आई, जहां सख्ती बरतने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया ।।
Recent Posts
साली की शादी में शराब पीने पर
Spread the love मेरठ: मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-शकरपुर गांव में एक दिल दहला
- July 11, 2026
- 10 Min Read
ललिता गौतम हत्याकांड- प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजी
Spread the love ललिता गौतम हत्यााकांड गहराया पीडितों ने की महापंचायत,कलेक्ट्रेट के सामने जाम लगाया
- July 8, 2026
- 10 Min Read
ललिता गौतम हत्याकांड पर मेरठ में उबाल:
Spread the love मेरठ: मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र से सामने आए छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड
- July 8, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


