उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर जितेंद्र पाल का निधन हो गया है. 59 साल के डॉक्टर पाल ने राजधानी लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में अंतिम सांस ली. डॉक्टर पाल कोरोना वायरस से संक्रमित थे. वे उच्च रक्तचाप और मधुमेह की बीमारी से भी ग्रस्त थे. तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर पाल को लखनऊ ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया । जानकारी के मुताबिक बलिया के सीएमओ डॉक्टर जितेंद्र पाल 26 दिसंबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. डॉक्टर पाल का बलिया में ही उपचार शुरू हुआ. डॉक्टर पाल को सांस लेने में तकलीफ अधिक बढ़ गई. डॉक्टर पाल को तबीयत बिगड़ने पर 29 दिसंबर को उपचार के लिए एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया. एसजीपीजीआई में उपचार के दौरान डॉक्टर पाल ने दम तोड़ दिया । बलिया के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरिनंदन ने कहा कि डॉक्टर पाल को 29 दिसंबर को गंभीर हालत में उपचार के लिए एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 3 जनवरी तक कोरोना के कारण 8403 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की तादाद 5 लाख 88 हजार के करीब पहुंच चुकी है ।।
Recent Posts
हिंद मजदूर किसान समिति ने शहीद चंद्रशेखर
Spread the love शहीद शिरोमणि चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर हिन्द मजदूर किसान समिति के
- February 28, 2026
- 10 Min Read
बेगमपुल बना कॉरिडोर का सबसे व्यस्त स्टेशन,एक
Spread the love दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर ने सोमवार, 23 फरवरी को अपने इतिहास की सबसे
- February 24, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

