मेरठ में हापुड़ अड्डा चौराहे पर दो पक्षों के बीच मारपीट-पथराव हुआ । जिसके बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची , मामूली बात को लेकर हुए पथराव में 3 लोग घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है , दरअसल मेरठ के थाना सिविल लाइन्स क्षेत्र में मामूली बात को लेकर हापुड़ अड्डा चौराहे पर दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ । जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है । नगर निगम की टीम हापुड़ अड्डा चौराहे पर अतिक्रमण हटाने पहुंची थी । इस दौरान नगर निगम के कर्मचारियों ने चौराहे पर पेंट और किराने की दुकान करने वाले अकरम की दुकान से खंती लेकर डेयरी मालिक हाजी सईद द्वारा सड़क पर भैंस बांधने के लिए गाड़े गए खूंटो को उखाड़ डाला । जिसके बाद हाजी सईद ने अपने साथियों के साथ अकरम की दुकान पर हमला बोल दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ । जिसके चलते पुलिस को हापुड़ अड्डे का ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे सीओ कोतवाली ने लाठियां फटकारते हुए सईद सहित कई आरोपियों को हिरासत में लिया है। इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ बलवे सहित गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं ।।
Recent Posts
ललिता गौतम हत्याकांड- प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजी
Spread the love ललिता गौतम हत्यााकांड गहराया पीडितों ने की महापंचायत,कलेक्ट्रेट के सामने जाम लगाया
- July 8, 2026
- 10 Min Read
ललिता गौतम हत्याकांड पर मेरठ में उबाल:
Spread the love मेरठ: मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र से सामने आए छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड
- July 8, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में सीएम ग्रिड का करोड़ों रूपया
Spread the love मेरठ: मेरठ को स्मार्ट और हाईटेक बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने
- July 8, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


