मेरठ में बक्से में मिला महिला का अर्द्धनग्न शव
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

मेरठ में बक्से में मिला महिला का अर्द्धनग्न शव

Spread the love
  • खरखौदा की अतराड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र से बरामद
  • महिला की हत्या कर यहां फेंक दिया गया 
  • ग्रामीणों ने खेत में बक्सा पड़ा होने की सूचना दी
  • पुलिस कोफारेंसिक व पुलिस जांच शुरू


मेरठ के अतराड़ा चौकी क्षेत्र में एक महिला का संदूक में बंद किया हुआ शव बरामद हुआ है। उसके हत्या कर यहां डाला गया है। शव को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक दिन पूर्व उसकी हत्या की गई है। फिलहाल, शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है। आसपास के थानों से इस बाबत संपर्क कर महिला का सुराग लगाया जा रहा है।इस बड़े संदूक पर जय दुर्गे स्टील ट्रेडर्स का स्टीकर लगा हुआ है। छिपने की नीयत से इसके पते को खुरच दिया गया है। फिलहाल फारेंसिक व पुलिस टीम जांच में लग गई है। (यह भी देखिये -👇

https://www.youtube.com/watch?v=M-xma1geEBw&t=16s

दरअसल, आज दोपहर खरखौदा थाने की ्अतराड़ा पुलिस चौकी के अंतर्गत खेत में एक बक्सा पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। बक्से को खोला गया तो उसमें महिला का शव बरामद हुआ। महिला को मार कर बक्से में लिटाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *