उत्तर प्रदेश मेरठ

मेरठ में जहरीली शराब पीने से एक की मौत, दोस्त गंभीर

Spread the love
  • सराय लाल दास में हुई जहरीली शराब की घटना
  • जाटव गेट से  जहरीली शराब लाया था दोस्त
  • दो की पीते ही हालात बिगड़ी
  • शराब लाने वाले दोस्त समेत चार हिरासत में
  •  इलाके में पुलिस संरक्षण में नकली शराब बिकने का आरोप


मेरठ में रविवार की सुबह जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दूसरा जिंदगी व मौत के बीच बेहद गंभीर हालत में जंग लड़  रहा है। ये दोनों ही दोस्त हैं और तीसरा दोस्त कहीं से शराब लेकर आया था। पुलिस ने फिलहाल दोस्त समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जहरीली शराब के सेवन के कारण अपनी जान से हाथ धोने वाले व्यक्ति के घर मातम का माहौल है।

यह घटना देहली गेट थाना क्षेत्र के सराय लाल दास में रविवार की सुबह हुई। बताया गया है कि सुबह पिंटू प्रजापति, अजय प्रजापति व राकेश घर के बाहर बैठे हुए थे। इस बीच, राकेश जाटव गेट से देसी शराब ले आया। पिंटू व अजय ने जैसे ही शराब पी दोनों की हालत बिगड़ गई। उन्हें केएमसी हास्पिटल ले जाया गया जहां पिंटू प्रजापति को मृत घोषित कर दिया गया। अजय को न्यूट्रिमा में भर्ती किया गया हैं, जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि इलाके में पुलिस संरक्षण में  नकली शराब बेची जा रही है।

(विस्तार से देखिये 👇

https://www.youtube.com/watch?v=ybCeM09HV9c

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *