यूपी के मुरादाबाद में कथित लव जिहाद और धर्म परिवर्तन मामले पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने ‘आज तक’ से कहा कि जांच के दौरान लड़की के प्रमाण पत्र देखे गए. जिससे पता चला कि लड़की 22 साल की है. लड़की के बयान धारा 164 के तहत दर्ज करवाए गए हैं, जिसमें उसने अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही है. हालांकि अपने इस बयान में लड़की ने गर्भपात की कोई बात नहीं की । जिले के पुलिस कप्तान प्रभाकर चौधरी ने ‘आज तक’ से बात करते हुए कहा कि लड़की की मां ने पुलिस से शिकायत की थी. जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई. जिसके बाद आरोपी लड़के को जेल भेजा गया और लड़की को नारी निकेतन भेजा गया. लड़की के सर्टिफिकेट देखने पर पता चला कि लड़की 22 साल की है. इसके बाद धारा 164 के तहत उसके बयान दर्ज कराए गए । एसएसपी ने बताया कि 164 के बयान में कहीं भी लड़की ने गर्भपात की बात नहीं कही. ना ही उनके पास ऐसी कोई शिकायत की गई है. प्रभाकर चौधरी का कहना है कि जांच में जो भी सामने आया है और आएगा, हम अदालत में उसकी रिपोर्ट दे देंगे । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने कहा कि लड़के और लड़की का दावा है कि 24 जुलाई को दोनों ने शादी कर ली थी. जो उनका निकाहनामा है, उसकी भी जांच करेंगे । गौरतलब है कि सोमवार को नारी निकेतन में बंद लड़की की तबीयत खराब हो गई थी. इसके बाद उसे मुरादाबाद के जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टर ने जांच के बाद बताया था कि वह गर्भवती है. उसके गर्भ में बच्चा है. लेकिन उसकी जांच के लिए स्पेशल टेस्ट टीवीएस की जरूरत है ।।
Recent Posts
हिंद मजदूर किसान समिति ने शहीद चंद्रशेखर
Spread the love शहीद शिरोमणि चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर हिन्द मजदूर किसान समिति के
- February 28, 2026
- 10 Min Read
बेगमपुल बना कॉरिडोर का सबसे व्यस्त स्टेशन,एक
Spread the love दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर ने सोमवार, 23 फरवरी को अपने इतिहास की सबसे
- February 24, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

