मुरादाबाद में वार्ड ब्वाय की मौत पर परिजनों का आरोप , वैक्सीन लगने के बाद बिगड़ी तबियत ।।
उत्तर प्रदेश देश-विदेश

मुरादाबाद में वार्ड ब्वाय की मौत पर परिजनों का आरोप , वैक्सीन लगने के बाद बिगड़ी तबियत ।।

Spread the love

आपको बता दे की उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले एक वार्ड ब्वाय महिपाल सिंह की रविवार को अचानक मौत हो गई , बता दे की 46 साल के वार्ड ब्वाय के बेटे का आरोप है कि वैक्सीन लगवाने के बाद उनकी सांस फूलने लगी थी और ड्यूटी से आने के बाद उनकी तबियत बिगड़ गई । उधर सीएमओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक हार्ट अटैक के कारण वार्ड ब्वाय की मौत हुई है। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को टीका लगवाने के बाद वह बिल्कुल ठीक थे। वह अपना काम अच्छे से कर रहे थे । बताया जा रहा है कि महिपाल सिंह मुरादाबाद जिला अस्पताल में वार्ड ब्वाय के पद पर तैनात थे । यहां उनकी ड्यूटी सर्जिकल वार्ड में थी , रविवार को सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *