मुंबई में एक बहन ने अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए ऐसा जाल बुना कि जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. भाई के हत्यारे से बदला लेने के लिए पहले उसे हनी ट्रैप में फंसाया, फिर साथियों की मदद से उसे जंगल ले जाकर मार डालने की साजिश रची. लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने महिला समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. आइए आपको बताते हैं कैसे फिल्मी स्टाइल में रची गई हत्या की साजिश और कैसे हुआ इस साजिश का खुलासा? दरअसल, जून 2020 में मलाड इलाके में पार्किंग को लेकर दो गुटों के बीच लड़ाई हुई. जिसमें एक आरोपी मोहम्मद सादिक ने लड़ाई के दौरान 24 साल के अल्ताफ शेख की हत्या कर दी. हत्या के बाद सादिक दिल्ली भाग गया. इस घटना से अल्ताफ की बहन यासमीन सदमे की हालत में थी और उसने बदला लेने की ठान ली. उसने अल्ताफ के दोस्तों, फारूक शेख (20), ओवैस शेख (18), मनीस सैय्यद (20), जाकिर खान (32) और सत्यम पांडे (23) को अपने साथ मिलाया और उनकी मदद से सादिक को मारने का फैसला किया.हत्या के एक महीने बाद यासमीन और अल्ताफ के सभी दोस्त मालवानी इलाके में मिले और सादिक को मारने की साजिश रची. उन्होंने उसे हनी ट्रैप में फंसाने का फैसला किया. इसके लिए यासमीन ने फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और सादिक से बातचीत शुरू की. इस दौरान उसने सादिक से प्यार का नाटक किया. एक हफ्ते पहले सादिक यासमीन से मिलने दिल्ली से मुंबई आया था ।।
Recent Posts
मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के
Spread the love मेरठ: मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप
- September 8, 2026
- 10 Min Read
शीलकुंज में धरना जारी: बिल्डर अजय गुप्ता
Spread the love मेरठ। शीलकुंज कॉलोनी के गेट नंबर-1 पर चल रहे धरने के दौरान आज
- August 31, 2026
- 10 Min Read
दलित महापंचायत के दौरान आला अफसरों संग
Spread the love मेरठ: मेरठ के बहुचर्चित थर्ड डिग्री और बर्बरता कांड में निलंबित चल रहे इंस्पेक्टर
- August 31, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


