भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी की प्रोपटी पर चला बुलडोजर, 25 हजार का इनाम घोषित
BREAKING दिल्ली-एनसीआर

भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी की प्रोपटी पर चला बुलडोजर, 25 हजार का इनाम घोषित

Spread the love
164 Views

भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी की महिला से पंगा लेना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर जमकर फजीहत होने के बाद भाजपा को यह कहते हुए पल्ला झाड़ना पड़ गया कि उनका श्रीकांत त्यागी से कुछ लेना देना नहीं हैं। विपक्ष ने भाजपा के दिग्गज नेताओं संग श्रीकांत के फोटो जारी करने के बाद अपने दामन को दाग से बचाने के लिये शासन प्रशासन ने कड़ा निर्णय लेने का फैसला लिया है। त्यागी के ओमेक्स सोसायटी के अवैध निर्माण को आज बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। इसके साथ ही फरार श्रीकांत पर पच्चीस हजार रुपये का ईनाम भी घोषित कर दिया गया है। उसके मोबाइल की अंतिम लोकेशन उत्तराखंड बतायी गयी है। एसटीएफ को गिरफ्तारी की जिम्मेदारी दे दी गई है।

हाल ही में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने सोसायटी की एक महिला से गाली गलौज करते हुए धक्का दे दिया था। यह मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ तो जवाबदेही तय करनी पड़ी। अब त्यागी की गिरफ्तारी के लिये एसटीएफ व पुलिस की बारह टीम लगायी गयी हैं। इतना सब तब हुआ जब बीते रविवार की रात करीब 15 गुंडे सोसायटी में घुस आये और महिला का पता पूछने लगे। उनमें से कुछ को सोसायटी के सदस्यों ने पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया था।

इसके बाद पुलिस प्रशासन व शासन का डंडा श्रीकांत त्यागी पर चला है। भंगेल में श्रीकांत त्यागी की सात दुकानों पर GST अफसरों ने छापा मारा। जांच के बाद टीम दस्तावेज अपने साथ लेकर गई है। त्यागी पर गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट ने 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। उसकी प्रेमिका को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसकी नोएडा के भंगेल गांव में 6 दुकानें हैं। उसे भी ढहाया जाएगा। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी का कहना है कि सीएम दफ्तर से श्रीकांत त्यागी की पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। सुरक्षा देने वालों और पैरवी करने वालों पर कार्रवाई होगी। श्रीकांत त्यागी को सरकार के एक वर्तमान मंत्री और एक पूर्व मंत्री का संरक्षण मिला था। उसे गाजियाबाद से सिक्योरिटी मिली थी। तब DM ऋतु माहेश्वरी थीं। सीएम योगी ने भाजपा में जॉइनिंग किसके कहने पर हुई थी, इसकी जानकारी भी मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *