BREAKING उत्तर प्रदेश

भाजपा दफ्तर में योगी, बाहर महिला ने की आत्मदाह की कोशिश

Spread the love
102 Views
  • पुलिस पर जबरन बेटे को फंसाने के लगाये आरोप
  • गोसाईगंज पुलिस लगातार कर रही उत्पीड़न
  • योगी आदित्यनाथ तभी पहुंचे थे भाजपा कार्यालय
  • बाहर केरोसिन से तर बतर पहुंची महिला

लखनऊ में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब यूपी विधानसभा व भाजपा कार्यालय के सामने एक महिला ने आत्मदाह की कोशिश की। योगी आदित्यनाथ तभी भाजपा कार्यालय पहुंचे थे, कि महिला ने यह कोशिश की। महिला ने अपने ऊपर केरोसिन डाल रखा था। पुलिस ने किसी तरह अनहोनी होने से टाली। महिला का कहना है कि उसके बेटे को जबरन निर्दोष होते हुए भी गोसाईगंज पुलिस जेल भेजने पर उतारू है। उसे न्याय दिलाया जाये।

पूछताछ में जो जानकारी सामने आये उसकी मुताबिक महिला का नाम राम प्यारी है। वह लखनऊ के रानीखेड़ा की निवासी है। उसका आरोप है कि उसके बेटे को पुलिस परेशान कर रही है। उसका बेटा निर्दोष है, लेकिन गोसाईगंज पुलिस जबरन उसे जेल भेज रही है। फिलहाल महिला को अस्पताल भेजा गया है। प्राथमिक इलाज के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला जब भाजपा कार्यालय के बाहर पहुंची तो वह केरोसिन से तर-बतर थी। देखते ही पुलिस ने तुरंत महिला को पकड़ा और उसे आत्मदाह करने से रोक लिया। इस दौरान महिला बार-बार गोसाईगंज पुलिस पर आरोप लगाती रही। इसके साथ ही महिला ने सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई है।

महिला ने भाजपा कार्यालय के बाहर केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश उस वक्त की, जब अंदर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद थे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में भाजपा दफ्तर से ही वर्चुअली जुड़े हुए हैं। यहीं से वह विधान परिषद चुनाव को लेकर प्रदेश के प्रधानों से वर्चुअली जुड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *