दिल्ली के पूर्व विधायक रामबीर शौकीन को गिरफ्तार कर लिया गया है. रामबीर शौकीन, यूपी पुलिस की कस्टडी से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से फरार हुए थे. बताया जा रहा है कि रामबीर शौकीन, दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवानिया का मामा लगता है और उन पर नीरज बवानिया के साथ मिलकर गैंग चलाने का भी आरोप है । यूपी के बागपत में पुलिस कस्टडी से कुछ बदमाश पुलिस वालों का हथियार छीनकर भागे थे, उस मामले में रामबीर शौकीन का रोल सामने आया था, जिसके बाद रामबीर को बागपत पुलिस ने गिरफ्तार किया था. वह दिल्ली में पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे । बताया जा रहा है कि रामबीर शौकीन दिल्ली हाई कोर्ट में सरेंडर करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन कोर्ट ने कहा कि सीएमएम की कोर्ट में जाओ, उसी दौरान पुलिस को भनक लगी और रामबीर शौकीन को गिरफ्तार कर लिया गया. रामबीर शौकीन पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित था । 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में रामबीर शौकीन ने मुंडका सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में रामबीर ने जीत दर्ज की थी और अरविंद केजरीवाल की 49 दिन की सरकार को समर्थन भी दिया था. रामबीर शौकीन की पत्नी 2015 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं, लेकिन हार गईं ।।
Recent Posts
मेरठ में हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही पर
Spread the love मेरठ: मेरठ में हिंदूवादी नेता और अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय
- October 1, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में मिशन-2027 का शंखनाद: भाजपा राष्ट्रीय
Spread the love मेरठ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने दो दिवसीय
- September 21, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में स्वाट टीम और परतापुर पुलिस
Spread the love मेरठ: मेरठ की परतापुर पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन
- September 14, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

