पुलिस और एसओजी की टीम ने नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार ।।
देश-विदेश मेरठ

पुलिस और एसओजी की टीम ने नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार ।।

Spread the love

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस और एसओजी ने एक संयुक्त अभियान में नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. अभियान में भारी मात्रा में शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं. पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि 5 लोग फरार हैं , नकली शराब की फैक्ट्री कई महीनों से चलाई जा रही थी. लेकिन, मुखबिर की सूचना पर पुलिस इस पर निगरानी रख रही थी. मेरठ के एसएसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि बरामद हुआ नकली शराब का सामान करीब 50 लाख रुपए का है. पकड़े गए लोग नकली शराब को अंग्रेजी शराब के बड़े ब्रांड के नाम पर बेचते थे , फैक्ट्री से शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला ईएनए 190 लीटर, तैयार शराब 50 लीटर, शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला कलर 80 लीटर और तमाम अंग्रेजी शराब के बड़े ब्रांड की बोतलों के ढक्कन मिले हैं. साथ ही अल्कोहल की मात्रा चेक करने के लिए एक पैमाना, शराब की बोतलों पर लगाए जाने वाले बारकोड टैग, 11 बंडल छोटे-बड़े शराब फ्लेवर का डिब्बा भी बरामद किया गया है ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *