BREAKING राष्ट्रीय

पटना में विश्‍वेश्‍वरैया भवन में भीषण आग

Spread the love

राजधानी पटना नये सचिवालय के निकट स्थित विश्‍वेश्‍वरैया भवन में भीषण आग लग गई है। इस बहुमंजिला इमारत में बिहार सरकार के तमाम इंजीनियरिंग विभागों के कार्यालय हैं। आग तीसरी मंजिल पर लगी है। यहां लघु जल संसाधन, ग्रामीण कार्य और योजना विभाग के कार्यालय हैं। दमकल विभाग की तमाम फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गयी हैं।

बता दें कि विश्‍वेश्‍वरैया भवन में फिलहाल मरम्‍मत का कार्य चल रहा है। आग पर काबू पाए जाने की बात कही जा रही है, हालांक‍ि आग अभी पूरी तरह बुझी नहीं है। आग से हुए नुकसान का पता चलने में वक्‍त लगने की संभावना जताई जा रही है। आग पर काबू पाने के लिये दमकल की 15 गाड़ियां लगी हुई हैं। बताया जा रहा है कि 5वीं मंजिल पर कुछ मजदूर भी फंसे हैं। उन्हें निकालने के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की मदद ली जा रही है। दमकल विभाग के मुताब‍िक उन्‍हें सुबह 8 बजे आग की सूचना मिली थी। पटना के डीएम डा. चंद्रशेखर सिंह और कई बड़े अफसर मौके पर पहुंचे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *