उत्तराखंड पुलिस को नया मुखिया (डीजीपी) मिलते ही सूबे की पुलिस एक्शन में है. अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है. इसके लिए डीजीपी अशोक कुमार के निर्देशन में इनामी, वांछित अपराधियों, वारण्टियों की गिरफ्तारी एवं हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन के लिए 01 दिसम्बर 2020 से एक महीने का एक विशेष अभियान चलाया गया. जिसमें पुलिस ने 57 मोस्ट वॉन्टेड समेत 651 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की । इस बाबत उत्तराखंड के नए डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस द्वारा इस विशेष अभियान के अंतर्गत की गई कार्रवाई की 31 दिसम्बर, 2020 को समीक्षा की गई. अभियान के अन्तर्गत विभिन्न अभियोगों में वांछित अपराधियों के विरूद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए कुल 391 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है । साथ ही इस अभियान के अन्तर्गत इस अवधि में कुल 57 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 1 शख्स पर एक लाख का इनाम घोषित था । उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान के विभिन्न प्रकरणों में गैर जमानती वारण्टों में वांछित चल रहे 203 वारण्टियों की भी गिरफ्तारी की गई है. अभियान के अन्तर्गत कुल 651 वांछित, इनामी अपराधियों एवं वारण्टियों को गिरफ्तार किया गया. वहीं, नामी हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन व निगरानी करके 125 के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई, 14 नए पेशेवर अपराधियों पर सतर्क निगरानी रखने हेतु उनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है ।।
Recent Posts
मेरठ में हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही पर
Spread the love मेरठ: मेरठ में हिंदूवादी नेता और अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय
- October 1, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में मिशन-2027 का शंखनाद: भाजपा राष्ट्रीय
Spread the love मेरठ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने दो दिवसीय
- September 21, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में स्वाट टीम और परतापुर पुलिस
Spread the love मेरठ: मेरठ की परतापुर पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन
- September 14, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

